img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

नई दिल्ली ।। पुलिस के अनुसार सोनीपत के सुमित ने 9 मई को चलती कार में तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म किया और फिर रोहतक में आईएमटी के पीछे पार्श्वनाथ कॉलोनी में ले आए। यहां, सुमित ने युवती पर किसी अन्य से संबंधों का आरोप लगाया।

इस दौरान किसी बात को लेकर महिला सुमित के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद प्लानिंग के तहत सुमित ने अपने साथी विकास की मदद से ईंट-पत्थरों से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

हरियाणा के रोहतक में 11 मई को जिस महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था, उसका 9 मई को सोनीपत से अपहरण किया गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और हत्या कर दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि महिला के साथ दुराचार के बाद शरीर में सरिया या कोई नुकीली वस्तु भी डाली गई थी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले युवक सुमित व उसके साथी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है।

सोनीपत पुलिस के मुताबिक महिला मायके में रह रही थी और सुमित के संपर्क में थी। 9 मई को सुबह 7 बजे नौकरी के लिए निकली थी। वहां से सुमित उसे अपने साथ कार में लेकर गया। मृतका की मां ने बताया कि सुमित उसकी बेटी के पीछे पड़ा था और शादी का दबाव बना रहा था।

फोटोः जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।

 

इसे भी पढ़े

http://upkiran.org/2776

--Advertisement--