img

WWW.UPKIRAN.ORG

यूपी किरण ब्यूरो

नई दिल्ली/लखनऊ।। हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की नाकामयाबी से प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड करियर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। क्योंकि उनके पास अभी दो और फिल्में है। इन दिनों प्रियंका न्यूयॉर्क में ‘इंजट इट रोमाटिंक’ शूटिंग कर रही है।

प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म की शूटिंग से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं इन तस्वीरों में प्रियंका ने गुलाबी रंग की एक डीप नेक ड्रेस पहनी हुई और उनके साथ अभिनेता एडम डिवाइन भी नजर आ रहे हैं लेकिन जो तस्वीरे सामने आई हैं वो हैरान करने वाली हैं।

दरअसल सीन कुछ इस तरह का है कि प्रियंका एक कॉफी टेबल पर बैठकर कुछ खा रही है और तभी खाना प्रियंका चोपड़ा के गले में अटक जाता है। इतने में अभिनेता एडम डिवाइन वहां पहुंचते हैं और प्रियंका को बचाने की कोशिश करते हैं। जिसके बाद प्रियंका उन्हें जिंदगी बचाने के लिए शुक्रिया कहती हैं।

फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन स्ट्रौस श्कुलसन कर रहे हैं जबकि फिल्म की पटकथा एरिन कार्डिलो, डाना फॉक्स, कैटी सिल्बरमैन और पाउला पेल ने लिखा है। प्रियंका इस फिल्म में एक योग दूत का किरदार निभा रही हैं। प्रियंका और एडम डिवाइन के साथ इस फिल्म में रिबेल विल्सन और लिआम हेम्सवर्थ जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

आपको बता दे कि अभी हाल ही में प्रधानमंत्री से बर्लिन में प्रियंका चोपड़ा ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात से ज्यादा प्रियंका के स्कर्ट की चर्चा थी। इसके बाद तो इस तरह के मामलों की बाढ़ आती जा रही है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/5209

--Advertisement--