img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

फतेहपुर।। 9 अगस्त समाजवादी पार्टी फतेहपुर द्वारा सिचाई भवन स्थित मैंदान में समाजवादी पार्टी के देश बचाओ देश बनाओ विशाल जनसभा के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मन्त्री श्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में जनता से किये गये वादों पूरा नहीं करके जनता के साथ विश्वासघात तथा देश में राजनैतिक भ्रष्टाचार किया है।

भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके विरोधी दलो की जांच करा के उनके मनोबल को तोड़ रही है और राजनैतिक साजिश करके लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। 9अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो का नारा देकर देश की जनता को अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा किया था जिससे अंग्रेजों को देश छोडना पड़ा था।

इसी तरह 9 अगस्त 2017 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के आह्वान पर इस देश से भाजपा भगाओं देश बचाओ के कार्यक्रम के साथ भाजपा सत्ता छोडो के नारे के साथ एक बार पुन: जनादेश तैयार किया जायेगा। ताकि भाजपा को इस देश की सत्ता से दूर किया जा सके।

विश्वकर्मा समाज का रेल रोको सत्याग्रह आंदोलन तेज, वाराणसी में कई गिरफ्तार

समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार की हर जनविरोधी नीति का विरोध करेगी और कार्यकर्ता के हर अन्याय उत्पीड़न पर जन आन्दोलन करेगी। जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह यादव तथा सभा को श्री राकेश सचान, पूर्व सांसद श्री अयोध्या पाल, पूर्व मन्त्री श्री राम बहादुर यादव, पूर्व मन्त्री श्री मदन गोपाल वर्मा, पूर्व विधायक मो० शफीर, पूर्व विधायक श्री दलजीत निषाद, पूर्व विधायक श्री विरेन्द्र यादव, रामेश्वर दयाल गुप्ता, बच्चा सिंह, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, विपिन यादव, मो० मोईन खां, मो० वसीम अंसारी, जयकरन यादव, श्रीमती केतकी सिंह यादव, श्रीमती संगीत सचिन, श्रीमती रीता प्रजापति, देवेन्द्र लोधी, महेन्द्र फौजी, सियाराम यादव, राजेन्द्र निषाद, तौफीक अहमद, अरूणेश पाण्डेय, शिव प्रकाश विश्वकर्मा सहित आदि ने सम्बोधित किया।

आपको बता दें कि राम आसरे विश्वकर्मा, विश्वकर्मा समाज के बड़े नेता माने जाते है। साथ ही राम आसरे विश्वकर्मा अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री भी है।

फोटोः फाइल 

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/5962

 

--Advertisement--