img

www.upkiran.org

लखनऊ/जयपुर।। स्वाइन फ्लू का प्रकोप प्रदेश बल्कि पूरे देश में बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है। इसके प्रकोप से अब नेता और मंत्री भी अछूते नहीं हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी के एक एमएलसी में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले थे। लखनऊ में ही इसके करीब 500 से ज्यादा लोग इसके शिकार बताए जा रहे हैं।

वहीँ दूसरी ओर स्वाइन फ्लू से राजस्थान में एक भाजपा विधायक की मृत्यु हो गई है। भीलवाड़ा के मांडलगढ़ भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का इलाज जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। कीर्ति कुमारी ने हाल में ही अपनी उम्र के 50 वर्ष पूरे किए थे। हालाँकि उनके इलाज में उस हॉस्पिटल के कई डॉक्टरों की टीम लगी हुई थी,उनकी जान नहीं बचा पायी।

भाजपा विधायक की निधन की खबर सुनकर हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में पार्टी के विधायक और नेता पहुंच चुके हैं। विधायक होने के साथ-साथ कीर्ति कुमारी विधानसभा की कई समीतियों-उपसमीतियों से भी जुड़ी रहीं और पार्टी में भी विभिन्न पदों पर रहीं।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधायक कीर्ति कुमारी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया है, “कीर्ति कुमारी जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करती हूँ। उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह हमारे परिवार का एक अभिन्न अंग थीं। ईश्वर से प्रार्थना है की इस दुःखद घड़ी में उनके परिवारजनों को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़ें

http://upkiran.org/7760

 

--Advertisement--