img

लखनऊ ।। सुनील पांचाल को अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। सुनील को उत्तर प्रदेश में संगठन की मजबूती की कमान भी सौंपी गई है। वह प्रदेश में लोगों की समस्याओं और मुद्दों को महासभा के संज्ञान में लाएंगे।

सुनील पांचाल के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने से उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा समाज के लोग काफी खुश हैं। हाल ही में लखनऊ आए सुनील पांचाल ने उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य से मुलाकात कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की है।

सोशल मीडिया पर भी सुनील पांचाल के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। अखिल भारतीय विश्वकर्मा टांक ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सुनील पांचाल को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने की बधाई दी है।

फोटोः डिप्टी सीएम केशव मौर्य से मिलते हुए सुनील पांचाल।

http://upkiran.org/4021

--Advertisement--