img

www.upkiran.org

यूपी किरण ब्यूरो

उत्तर प्रदेश/झांसी।। यूपी के झांसी में डीएम कर्ण सिंह चौहान के आवास के पास बनी झोपड़‍ियों को पुलिस ने तोड़कर फेंकवा दिया। कुछ दिन पहले ट्रांसफर होकर झांसी आए डीएम कर्ण सिंह चौहान साफ-सफाई को लेकर काफी सजग हैं।

वह कभी झाड़ू लेकर निकल पड़ते हैं, तो कभी उन्हें हाथ से नालियां साफ करते देखा गया। यही नहीं, वह कर्मचारियों को भी सफाई करने की हिदायत देते नजर आते हैं।

डीएम हाउस के पास ही में प्रदर्शनी मैदान है। यहां वह रोजाना टहलने जाते हैं। वह यहां साइक्लिंग भी करते हैं। पिछले कई साल से भीख मांगने वाले गरीब परिवार मैदान में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। इनकी संख्या करीब 100 है, जिसमें करीब 40 बच्चे हैं।

यहां काफी समय से रह रही 40 साल की पिंकी ने बताया ”डीएम सुबह यहां टहलने आते हैं। उन्होंने कहा कि झोपड़ी में रहने वाले लोग गंदगी करते हैं, उनसे बदबू आती है। इसलिए हमे यहां से हटाया जाए।”

”डीएम के आदेश के बाद 21 मई की रात पुलिस आई, चेतावनी देकर चली गई। इसके बाद 22 मई को जबरन हमारी झोपड़ी तोड़ दी गई।”

60 साल की बुजुर्ग अंजू कहती हैं ”मेरे पास वोटर कार्ड है। आधार कार्ड भी बन गया है। आसरा योजना के तहत मेरे लिए आवास भी बनाए जा रहे हैं। इसके फॉर्म भी भरे गए हैं, लेकिन आवास तैयार होने में अभी कई महीने लगेंगे।”

कुछ महीने हमे यहां और रुकने दिया जाए, घर मिलते ही चले जाएंगे। डीएम साहब ने गंदगी की वजह बताकर हमारी छत छीन ली, अब हम बच्चों को लेकर सड़क किनारे रहने पर मजबूर हैं।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़े

 

http://upkiran.org/3112

--Advertisement--