नई दिल्ली ।। इजरायल ने गाजा पट्टी के पास फिलिस्तीन स्थित हमास के टीवी स्टेशन को रॉकेट से उड़ा दिया है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सोमवार को देर शाम को यह हमला हुआ है। इस दौरान दर्जनों मिसाइलें छोड़ी गईं। इसमें से एक रॉकेट ने टीवी स्टेशन को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई इजरायल की स्पेशल फोर्स ने की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीवी स्टेशन पर हुए हमले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत गई। जबकि एक महिला को कर्मी को वहा से सुरक्षित निकाला गया है। बताया जा रहा है कि हमला काफी घातक था। इस दौरान कई और रॉकेट भी छोड़ी गई है,जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
पढ़िए- देश में हो गया भयानक रेल हादसा, पटरी से गाड़ी उतरते ही मच गया कोहराम
हमास ने पुष्टि की है कि गाजा ने उनके टीवी स्टेशन को उड़ा दिया है। इसके लिए इजरायल ने इस्लामिक जिहाद से संबंधित चल गतिविधियों को जिम्मेदार ठहराया है। अभी किसी के घायल होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि इजरायल हमेशा से आरोप लगाता रहा है कि हमास लगातार कट्टरपंथियों का साथ दे रहा है। टीवी स्टेशन अल-अकैसा पर कार्रवाई को लेकर इजरायल के अधिकारियों का कहना है कि हमास इसके लिए जरिए आतंकियों को अपने संदेश भेज रहा था। इसके जरिए वह इजरायल में आतंकी वारदातें कराने में लगा हुआ था।
300 रॉकेट छोड़े गए
इजरायल की ओर से एक बयान में बताया गया कि करीब 300 रॉकेट गाजा में छोड़े गए थे। इनका निशाना 70 आतंकी थे,जो हमास में विभिन्न जगहों पर छिपे हुए थे। इस दौरान दागे गए रॉकेट रिहायशी इलाकों में भी गिरे। इसने कई घरों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में करीब 10 इजरायली भी घायल हो गए। अभी तक घायल लोगों की जानकारी सामने नहीं आई है।




