
अजब-गजब ।। आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से हमें तरह-तरह की ख़बरों के बारे में पता चलता है जिनको सुनकर कभी-कभी उन खबरों पर हमें फ़ौरन यकीन हो जाता है। वहीँ कुछ ऐसी खबरें भी होती है जिन पर लाख कोशिश करने पर भी हमें यकीन नही हो पाता। आज हम आपको एक ऐसी ही खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको सुनकर आपको भी इस खबर पर यकीन नहीं हो पायेगा, लेकिन ये खबर पूरी तरह से सच है और आपको इस खबर पर यकीन हो ना हो वो आपके ऊपर है।
दरअसल ये मामला साउथ कैरोलीना का है। जहाँ मेक्सिको की रहने वाली महिला इस जगह पर कुछ ही टाइम पहले शिफ्ट हुई थी। नई जगह पर शिफ्ट होने के कुछ ही दिनों बाद महिला को यूरिन में इन्फेक्शन होने की शिकायत होने लगी थी। महिला को दिखा की उसके यूरिन में कीड़े आ रहे है और उसको यूरिन करते समय बहुत दर्द भी हो रहा है। जब महिला का दर्द ज्यादा बढ़ गया तो उसने 3 महीने बाद डॉक्टर को दिखाने का फैसला कर लिया।
पढ़िए- लड़कियों के बाथरूम में जमीन पर पड़ी मिली ऐसी चीज़, क्लास में आते ही टीचर ने उतरवा दिए कपड़े और फिर…
महिला जिस डॉक्टर के पास पहुंची उन्होंने महिला को इंफेक्शियस डिसीज क्लीनिक के लिए रेफर कर दिया। जब वहां के डॉक्टर्स ने महिला के टेस्ट किये और टेस्ट में जो बात समाने आई उसके बारे में सुनकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गयी।
डॉक्टर ने महिला को बताया कि ये वर्म्स नहीं हैं, बल्कि उड़ने वाली डिप्टेरा मक्खियों का लार्वा है जो महिला के ब्लैडर में काफी समय से पल रहा है। महिला के यूरिन में इन मक्खियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि इन्हें आँखों से भी आराम से देखा जा सकता था। टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट में पता चला कि ये समस्या महिला को कंडीशन मियासिस बीमारी के चलते हुई है जिसमें परजीवी अपने लार्वा के साथ किसी भी व्यक्ति के शरीर पर हमला कर देते है और फैल जाते हैं।
आगे उन्होंने बताया कि महिला को शुगर की बीमारी थी जिसकी वजह से महिला का इम्यून सिस्टम बहुत ज्यादा कमजोर पड़ गया था और गंदे पानी की चपेट में आने की वजह से महिला को ये बीमारी हो गयी। डॉक्टरों ने महिला को 1 हफ्ते तक ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी। महिला ने ट्रीटमेंट करवाया और वो ठीक भी हो गयी।
फोटो- सोशल मीडिया
--Advertisement--