img

मां अपने बच्चे के लिए दुनिया से भिड़ जाती है। मगर जयपुर की इस महिला ने मां की ममता को कलंकित कर दिया। इस महिला के करतूत इतनी घिनौनी, इतना शर्मनाक है कि इसे मां कहलाने का भी हक नहीं होना चाहिए इस महिला ने अपने 45 दिन के बच्चे को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि वो रोता बहुत था। महिला की नींद खराब हो जाती थी। महिला ठीक से सो नहीं पाती थी। बेटे की बेरहमी से कत्ल के बाद अब अफसोस जता रही है।

बच्चे से प्यार की दुहाई दे रही महिला ने पुलिस की पूछताछ में अपने गुनाह को कबूल कर लिया। मगर इस महिला ने मां की ममता पर जो दाग लगाया उसे क्या कभी माफ किया जा सकता है।

हैरानी वाली बात ये है कि महिला दो बच्चों की पहले से ही मां है। उसका यह तीसरा बच्चा था। करीब डेढ़ महीने पहले ही उसे जन्म दिया था, मगर इतने दिन में ही उससे इतना परेशान हो गई कि सर्जिकल ब्लेड से उसका बेरहमी से गला काट दिया। 2 मार्च के दिन उस बच्चे को उसने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। उसने दो बार अपने बच्चे पर वार किए।

एक बार गले का जो कट होता है, यहां पर आकर ब्लेड रुका, मगर इस महिला ने बड़ी निर्ममता से अपने तीन दिन के बच्चे की सिर्फ हत्या इसलिए कर दी क्योंकि हत्यारी मां सो नहीं पाती थी। बच्चा हॉस्पिटल में था। हत्यारिन मां भी उसके साथ ही थी। 11 मार्च को बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान पुलिस जांच में लगी रही। जांच के दौरान जब शक की सुई मां के ऊपर गई। कड़ाई से पूछताछ में मां ने जो सच बताया सुनकर पुलिस वाले भी कांप गए।

--Advertisement--