
आईपीएल में बीती रात्रि खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस (MI) को गुजरात टाइटंस (GT) के विरूद्ध करारी हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की यह चौथी हार है, सात मैचों में छह अंकों के साथ मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। इस सीजन में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के लिए उनका सबसे खतरनाक हथियार बड़ा सिरदर्द बन गया है. उनके फ्लॉप शो की वजह से मुंबई इंडियंस को बैक टू बैक हार का सामना करना पड़ रहा है।
बड़ी कीमत पर टीम में लाया गया ये क्रिकेटर मुंबई इंडियंस के लिए विलेन बनता जा रहा है. साथ ही इस सीजन में उनके खराब प्रदर्शन का असर मुंबई पर भी पड़ रहा है। इस खिलाड़ी का नाम ईशान किशन है। इशान के खराब प्रदर्शन की वजह से मुंबई को इस साल अच्छी ओपनिंग मिलना मुश्किल हो गया है.
इशान किशन भी मंगलवार को GT के विरूद्ध मैच में पूरी तरह से नाकाम रहे। मुंबई इंडियंस इस मैच में गुजरात से मिली बड़ी चुनौती का पीछा करते हुए ईशान किशन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रही थी। लेकिन वह सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए।
किशन को MI ने 2022 की नीलामी में 15.25 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदा था। उनसे पहले क्लिंटन डी कॉक और रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को आक्रामक शुरुआत देते थे। लेकिन 2022 में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने डी कॉक को अपनी टीम में लिया। इसलिए मुंबई को तगड़ा झटका लगा है। इशान किशन ने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सात मैच खेलते हुए 26.14 की औसत से 183 रन बनाए हैं।
--Advertisement--