img

पांच प्रदेशों में विधानसभा इलेक्शन के बाद अब सियासी पार्टियों ने 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मगर इस गुलाबी ठंड के बीच शादियों का सीजन हिलोरे मार रहा है। तो क्या पक्ष और क्या विपक्ष सभी नेता दावतें उड़ाने में जुटे हैं। अब शादी में जाएंगे तो आमना सामना भी हो जाएगा और ऐसी ही एक फोटो इस समय उप्र में खूब चर्चा में है। वो है अखिलेश और राजा भैया की।

चर्चित तस्वीर में दोनों नेता एक दूसरे से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं और दोनों के चेहरों पर मुस्कान भी है ये तस्वीर जब से वायरल हुई है तभी से इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी कुनबो में भी वायरल तस्वीर के सामने आने के बाद हलचल पैदा हो गई। दरअसल एक समय राजा भैया और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बीच काफी करीबी और अच्छे रिश्ते थे। मगर राजा भैया और अखिलेश यादव के बीच बीते कई वर्षों सालों से सियासी नोक झोक देखने को मिल रही हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी लखनऊ के ताज होटल में सपा के दिग्गज नेता अरविंद सिंह गोप के भतीजे की शादी का प्रोग्राम था। इस कार्यक्रम में सपा मुखिया पहुंचे थे। इस दौरान राजा भैया भी कार्यक्रम में मौजूद थे। राजा भैया और अखिलेश ने एक दूसरे को जैसे ही देखा दोनों ने आगे आते हुए मुस्कुराते हुए एक दूसरे से हाथ मिला लिया। राजा भैया और अखिलेश की मुलाकात की ये फोटो खुद राजा भैया की पार्टी ने सोशल साइट पर साझा की है। 

--Advertisement--