आतंक की इंडस्ट्री में हाफिज सईद का नाम नया नहीं है, मगर आजकल यह नाम सुर्खियों में है। सुर्खियों में आने की वजह है। एक तरफ हाफिज सईद के करीबी मुफ्ती कैसर फारुख की शनिवार को हत्या कर दी गई, वहीं हाफिज सईद के बेटे के बारे में भी कहा जा रहा है कि उसका अपहरण हो गया है। मुफ्ती कैसर की हत्या की बात करें तो शनिवार को सिंध प्रांत में कराची के पास यह घटना घटी।
हाफिज सईद बेशक आतंक की दुनिया में बड़ा नाम है, मगर उसके बारे में तमाम बातें ऐसी हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। तो चलिए आपको हाफिज सईद के बारे में डिटेल में बताते हैं। हाफिज सईद आतंक की दुनिया का बड़ा नाम है, मगर उसका जन्म एक साधारण से परिवार में हुआ था। उसके पिता कमालुद्दीन इस्लामिक स्कॉलर और किसान थे जो बंटवारे के वक्त पूर्वी पाकिस्तान यानी पंजाब स्थित पाकिस्तान चले गए। 5 जून 1950 को हाफिज सईद का जन्म हुआ। वह बचपन से ही अपने मामा से प्रभावित था।
सन् 1987 में हाफिज सईद ने लश्करे तैबा की स्थापना की। दावा किया जाता है कि इसमें आईएसआई ने उसकी सहायता की। लश्करे तैयबा को भारत ही नहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय यूनियन, रूस और ब्रिटेन ने भी आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। यही नहीं संयुक्त राष्ट्र संघ ने हाफिज सईद को जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर इनाम भी रखा हुआ है। भारतीय रुपयों के हिसाब से देखें तो यह रकम ₹83 करोड़ से भी ज्यादा बनती है।
बता दें कि हाफिज सईद भारत में मुम्बई में हुए 26 11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। मुंबई में हुए इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इस घटना से पहले भी ये तमाम आतंकी घटनाएं कर चुका है और भारत में मोस्ट वांटेड की लिस्ट में है।
_885051867_100x75.png)
_1018810348_100x75.png)
_1433960995_100x75.png)
_830146715_100x75.png)
_1922478547_100x75.png)