img

चांद की सतह पर ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद चंद्रयान तीन अपने मिशन में लगा हुआ है। इसरो निरंतर मिशन से जुड़े अपडेट भी दे रहा है। चंद्रयान थ्री ने चांद पर पहुँचने के पांचवें दिन यानि 28 अगस्त को दूसरा ऑब्जर्वेशन भेजा है। प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा पर ऑक्सीजन और सल्फर जैसे तत्वों का पता लगाया है। इसरो ने ट्वीट कर ये सूचना दी है।

स्पेस एजेंसी ने कहा है कि अब रोवर हाइड्रोजन ढूँढने की कोशिश कर रहा है। इसरो ने अपने ट्वीट में बताया कि रोवर प्रज्ञान ने चांद की सतह पर सल्फर और ऑक्सीजन की पुष्टि की है। इसके अलावा चंद्रमा की सतह पर एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम और टाइटेनियम की मौजूदगी का भी खुलासा हुआ है। चांद की सतह पर मैंगनीज और सिलिकॉन की मौजूदगी का भी पता चला है।

ये काम रोवर में लगे लीजर इंडियंस ब्रेक डाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी यानी एलआई बीयर्स पेलोड ने किया। चांद की सतह पर चंद्रयान तीन का ये पहला इंजी टू एक्सपेरिमेंट था। इसके अलावा अभी हाइड्रोजन की खोज भी जारी है। अगर ऑक्सीजन के बाद हाइड्रोजन भी मिलता है तो चांद पर पानी बनाना आसान हो जाएगा। 

--Advertisement--