
G-20 की तैयारियों से पूरी दिल्ली चमक उठी है। दिल्लीवाले हैरान हैं कि कहां आ गए हैं। सजावट देखकर हर कोई हैरान है। सजावट इस लिए क्योंकि 29 देशों के नेताओं का जुटान हुआ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सजावट यूं ही नहीं हुई है। इसमें 4100 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
सभी भारतीयों के मन में ये सवाल जरुर उठा होगा कि आखिर दिल्ली में हो रहे इस मीटिंग से भारत को क्या फायदा मिलेगा। विश्व के 20 सबसे ताकतवर देशों का एक समूह है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक, कूटनीतिक और पर्यावरण के मुद्दों पर विचार विमर्श करता है। जानकारी के मुताबिक 4100 करोड़ रुपए खर्च के अनुमान लगाए गए हैं। ऐसे में भारत को क्या फायदा होगा। आपको बताते हैं कि बैठक से भारत को क्या मिलेगा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके कुछ पॉइंट्स हैं जिससे समझा जा सकता है कि भारत को क्या फायदा मिलेगा। दुनिया में भारत की छवि मजबूत होगी। इसका सबसे पहला और महत्वपूर्ण पॉइंट यही है। अब इसको भी समझ सकते हैं कि भारत का मुद्दा वन अर्थ, वन टाइम और वन फ्यूचर यानी आसान भाषा में समझिए। जब एक ही दुनिया हम सब एक ही है तो लड़ाई क्यों करें? मिलकर क्यों नहीं रहना। ये है भारत का मुद्दा है।