01 जनवरी 2020 राशिफल: जानिए कैसा होगा नया साल का पहला दिन, कैसे पड़ेगा आपकी राशि पर असर

img

मेष: चन्द्र शुक्र का षड़ाष्टक योग पारिवारिक समस्या देगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

वृष: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा मधुर होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क: बेरोजगार व्यक्ति रोजगार प्राप्त करने की दिशा में सफलता के निकट होगा। फिर भी अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: संबंधों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक और व्यावसायिक कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मबल बढ़ेगा।

तुला: बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें और तनाव मिलेगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन मातृ पक्ष से तनाव मिल सकता है। एक अज्ञात भय मन को क्लेश पहुंचाएगा। वहीं संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ: कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति बनेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन भी संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

 

Related News