06 जनवरी 2020 राशिफल: इन राशि वालो को संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, जीवनसाथी का भी सहयोग

img

मेष: पारिवारिक तनाव या अन्य पारिवारिक समस्या से आप ग्रसित हो सकते हैं। मंगल का परिवर्तन उत्तेजना देगा। वाणी पर संयम रखें।

वृष: आपकी राशि से मंगल चतुर्थ भाव आएगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: राजनीतिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। तीसरे मंगल अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या भाई से वैचारिक मतभेद दे सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी से व्यय करें।

कर्क: धन, यश और कीर्ति में यह मंगल वृद्धि कराएगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मंगल नौकरी में प्रमोशन देने वाला है।

सिंह: मंगल संतान के दायित्व की पूर्ति कराएगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आपकी राशि पर मंगल का आना उत्तेजना में वृद्धि करेगा। रक्तचाप पर नियंत्रण रखें।

कन्या: आपकी राशि से बारहवें मंगल कर्ज की स्थिति उत्पन्न करेगा। शाही खर्च से बचना होगा। चल या अचल संपत्ति के लिए कर्ज का प्रयास फलीभूत होगा।

तुला: मंगल का परिवर्तन संतान के दायित्व की पूर्ति में सहायक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि करने वाला होगा। आज गजकेसरी योग आपको प्रतिष्ठा देगा। कोई दुखद समाचार मिलेगा।

वृश्चिक: आपकी राशि पर गजकेसरी और आपकी राशि से दशम मंगल है। नई नौकरी या स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन आदि के दृष्टिकोण से उत्तम होगा।

धनु: भाग्यभाव में आपके मंगल आ रहा है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

मकर: मंगल अष्टम, स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। वाहन चलाते समय विशेष रूप से ध्यान रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

कुंभ: आपकी राशि से सातवें मंगल व्यावसायिक सफलता देगा। विरोधी परास्त होंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन: रोग और शत्रु तनाव देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Related News