07 सितम्बर 2020 राशिफल: इन राशि वालों की आर्थिक योजना फलीभूत होगी, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी

img

मेष: उच्च अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। कुछ व्यावसायिक एवं कुछ पारिवारिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृष: पारिवारिक मामलों में भागीदारी बढ़ेगी। कुछ व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता रहेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

मिथुन: कार्यक्षेत्र में बाधा आएगी। सयंम बरतें। आर्थिक मामलों में किसी तरह का जोखिम न उठाएं। राहु अज्ञात भय से भय ग्रस्त रखेगा। ईश्वर की आराधना करें।

कर्क: उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आंतरिक उल्लास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास सफल होंगे।

कन्या: सूर्य का बारहवें होना मन को अशांत करेगा। नेत्र विकार या मौसम के रोग से ग्रसित हो सकते हैं, जबकि पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। वाणी पर संयम रखें।

तुला: धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार या मित्र से तनाव मिल सकता है। उदर विकार या मौसम के रोग के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारी का प्रोत्साहन रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं।

मीन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कोई कार्य संपन्न होगा। प्रणय संबंध मधुर होंगे, लेकिन मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें।

Related News