इस देश में दोनों डोज लगवा चुके भारतीय 10 दिन का क्वारंटाइन ज़रूरी, जानिए क्या है वजह

img

भारतीयों के लिए बेहद मुश्किल में डालने वाली खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि ब्रिटेन में नए यात्रा नियमों के अनुसार, कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बावजूद भारतीयों को यूनाइटेड किंगडम में टीकाकरण नहीं माना जाएगा। उन्हें 10 दिनों के क्वारंटाइन से गुजरना होगा।

quarantine

गौरतलब है कि नए नियमों पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “कोविशील्ड को मूल रूप से यूके में विकसित किया गया था और पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने उस देश को भी आपूर्ति की है। इसे देखते हुए वहां की सरकार का यह फैसला बिल्कुल विचित्र है। इससे नस्लवाद की बू आती है।”

वहीँ यूके की सरकार ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, भारत, तुर्की, जॉर्डन, थाईलैंड, रूस सहित अन्य देशों में टीका लगाया गया है, तो उन्हें गैर-टीकाकरण माना जाएगा। उन्हें क्वारंटाइन नियमों का पालन करना होगा।

इंग्लैंड की यात्रा करने से पहले आपको यह करना होगा:

>> इंग्लैंड की यात्रा करने से 3 दिन पहले कोविड -19 टेस्ट कराएं।
>> इंग्लैंड पहुंचने के दूसरे और 8वें दिन कोरोना जांच कराएं। इसके पैसे आपको ही देने होंगे।
>> इंग्लैंड पहुंचने के अंतिम 48 घंटा में अपना यात्री लोकेटर फॉर्म भरें।

Related News