देश में इस जगह पर 10 श्रीलंकाई नागरिक कर रहे ऐसा खतरनाक काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

img

बेंगलुरू, 22 नवंबर| सीमा शुल्क विभाग ने श्रीलंका के दो पुरुषों और आठ महिलाओं को उनके शरीर में छिपे सोने की तस्करी के आरोप में यहां हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आपको बता दें कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार शाम को गिरफ्तारी की।

वहीँ बता दें कि आरोपी ने 140 अन्य यात्रियों के साथ श्रीलंकाई एयरलाइंस की फ्लाइट यूएल 171 में कोलंबो के बाहरी इलाके में स्थित बंदरानाइक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा की। उन्होंने अपने मलाशय में तरल सोना छुपाया था, जिसको बेंगलुरु में तस्करों को दिया जाना था। समूह को बेंगलुरु सीमा शुल्क विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने रोक दिया था, जब वह इमिग्रेशन के रास्ते में थे।

आपको बता दें कि गहन जांच के बाद, अधिकारियों ने पाया कि 10 आरोपियों ने सोने को पेस्ट के रूप में छिपाया था, जिसकी कीमत उनके शरीर में 1 करोड़ रुपये से अधिक है। बेंगलुरू संचालकों की पहचान करने के लिए अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं।स्रोत का पता लगाने और पूरे सोने की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए आरोपी से और पूछताछ की जाएगी। जिसके लिए आगे की जांच चल रही है।

Related News