RCB के खिलाफ 61 गेंदों में जड़े थे 108 रन, आज लोगों के लिए है ‘मसीहा’

img

नई दिल्ली॥ आज हम आपको उस क्रिकेटर के बारे में बताएंगे जिसने RCB के खिलाफ 108 रन बना डाले थे और अब वो कई दिलों में राज करने लगा है। बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम..सामने थी रॉयल चैलेंजर्स टीम और एक अनजान से बल्लेबाज ने उनके हर गेंदबाज की जमकर धुनाई कर डाली। इस बल्लेबाज ने महज 61 गेंदों में 108 रन बना डाले। टीम मैच हार गई लेकिन पूरा विश्व इस बल्लेबाज को जान गई।

 

Daniel harris

हम बात कर रहे हैं डेनियल हैरिस की, जिन्होंने साल 2011 में हुई चैंपियंस लीग के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से आईपीएल 2012 में खेलने का टिकट हासिल किया था। डेनियल हैरिस को कभी ऑस्ट्रेलियाई टीम से खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन आज ये खिलाड़ी पूरे ऑस्ट्रेलिया में लोगों के लिए मसीहा की तरह है। ये खिलाड़ी अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचा रहा है।

पढि़ए-भारत के इन दो महान क्रिकेटर को ICC ने किया याद, जानिए इसके पीछे की एक खास वजह

आपको बता दें कि डेनियल हैरिस क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद डॉक्टर बन गए। अपने क्रिकेट करियर के दौरान ही डेनियल हैरिस ने MBBS कर लिया था मगर संन्यास के बाद उन्होंने इस पेशे को पूरी तरह से अपना लिया। डेनियल हैरिस साउथ ऑस्ट्रेलिया के रॉयल एडिलेड अस्पताल में कार्य करते हैं, जहां वो कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों का उपचार कर रहे हैं। डेनियल हैरिस निरंतर लोगों की सेवा में जुटे हैं और उन्होंने कई लोगों को मौत के मुंह से बचाया है।

Related News