img

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। सामने आया है कि पाकिस्तान के पेशावर की एक मस्जिद में नमाज के दौरान बम ब्लॉस्ट हुआ। जिससे 17 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

नमाज शुरू होते ही फिदायीन ने खुद को बम से उड़ा लिया। इस घटना में 70 लोग जख्मी हुए हैं. इनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना पेशावर पुलिस लाइन के पास हुई। इस बम ब्लॉस्ट में मस्जिद की दीवार गिर गई है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बम ब्लास्ट के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है।

बम ब्लॉस्ट के बाद कई लोग मस्जिद के बाहर मदद की भीख मांगते देखे गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सहायता शुरू कर दी है। नमाज के लिए मस्जिद में सभी के जमा होने के बाद जोरदार धमाका हुआ।

हालांकि पेशावर की किसी मस्जिद में ब्लॉस्ट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले मार्च 2022 में एक शिया मस्जिद में बड़ा धमाका हुआ था, जिसमें 57 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले में कम से कम 200 लोग घायल भी हुए हैं. धमाका पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में जामिया मस्जिद के नाम से लोकप्रिय शिया मस्जिद में हुआ।

--Advertisement--