20 दिसंबर 2019 राशिफल: इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, वाणी पर संयम रखें

img

मेष: महिला अधिकारी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृष: पारिवारिक तनाव दे सकता है। वाणी पर संयम रखें। जिससे रिश्तों में तनाव और टूटन की स्थिति ना आए। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन: सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क: अहंकार की स्थिति कष्टकारी होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह: शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन संतान या जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन भी संभव।

मकर: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के कारण तनाव मिलेगा, लेकिन पिता या उच्च अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कुंभ: धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन: यात्रा देशाटन की संभावना है, लेकिन उसमें अपनी वस्तुओं में सुरक्षा रखें। धन हानि की आशंका है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Related News