पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

img

नई दिल्ली॥ भोपाल पुलिस ने राजधानी के रातीबड़ क्षेत्र से 25 हजार के ईनामी हत्या के फरार आरोपित को पकडऩे में सफलता हासिल की है। फरार कुख्यात बदमाश शेखर लोधी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग भी की।

police encounter,

जिसके बाद जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसके पैर में गोली चलाई। इसके बाद पुलिस तुरंत उसे ईलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर रवाना हो गई। राजधानी भोपाल का रातीबड़ ईलाका बुधवार सुबह गोलियों की आवाज से गूंज उठा। यहां पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में फायरिंग हुई।

आईजी भोपाल उपेंद्र जैन के मुताबिक शेखर लोधी भोपाल के छोला इलाके का कुख्यात बदमाश है, लोधी के खिलाफ 18 केस दर्ज हैं। पुलिस को हत्या के एक केस में उसकी तलाश थी। उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित था। बुधवार सुबह पुलिस को उसके रातीबड़ इलाके में संस्कार वैली के पास छिपे होने की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपित वहां से भागने लगा और पुलिस पर गोली भी चलाई।

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद गोली शेखर के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके बाद पुलिस उसे फौरन हमीदिया अस्पताल लेकर रवाना हो गई है, जहां इलाज के लिए उसे भर्ती किया गया है। इस पूरी कार्यवाही को रातीबड़ टीआई सुदेश तिवारी ने पुलिस जवान आलोक तिवारी, युवराज सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया।

Related News