27 जून 2020 राशिफल: इन राशि वालों के कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है, भागदौड़ के प्रति सचेत रहें

img

मेष: मौसम के रोग से बचें। इसके साथ ही साथ स्पर्श से बचें। प्रात:काल कुछ मिनट योग एवं सूर्य दर्शन करें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में जो प्रयास चल रहे हैं उस दिशा में सफलता मिलेगी। संकल्प से कार्य पूर्ण होंगे।

मिथुन: पारिवारिक महिला के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

सिंह: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक मामलों में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

कन्या: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

तुला: पारिवारिक व व्यावसायिक मामलों में तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।

वृश्चिक: कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। भागदौड़ के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। हर स्तर पर पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

मकर: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन चिंतित रहेगा, लेकिन किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति का योग नहीं है। ईश्वर की आराधना करें।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

Related News