img

न्यूयॉर्क। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग को सम्मान में दिया गया प्रतीक चिह्न यहां एक नीलामी में साढ़े चार लाख डॉलर (करीब 3.5 करोड़ रुपये) में बिका। नील चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री थे।

प्रतीक चिह्न

नील आर्मस्ट्रांग 20 जुलाई, 1969 को अपोलो मिशन 11 से चंद्रमा पर पहुंचे थे। उनके साथ इस मिशन पर दो अन्य अंतरिक्ष यात्री एडविन एल्डि्रन और माइकल कोलिंस भी गए थे। अपोलो मिशन के तहत वह अपने साथ यान का एक प्रतिरूप भी ले गए थे। मिशन से लौटने के बाद इसी प्रतिरूप को लकड़ी के आधार पर लगाकर आर्मस्ट्रांग और अन्य दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को भेंट किया गया था।

आर्मस्ट्रांग द्वारा संकलित दो हजार से ज्यादा वस्तुओं की उनके दोनों बेटों रिक और मार्क ने गुरुवार से शनिवार तक यहां नीलामी कराई। नीलामी घर हेरिटेज ऑक्शंस ने बताया कि आर्मस्ट्रांग के संकलन की पहली नीलामी से 520 करोड़ डॉलर (करीब 38 हजार करोड़ रुपये) प्राप्त हुए। उनके अन्य सामान की अगले साल मई और नवंबर में भी नीलामी कराने की योजना है।