इस राज्य में 96 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पॉजिटिव , पांच पुलिसकर्मी हुए स्वस्थ

img

नई दिल्ली॥ झारखण्ड राज्य में गुरुवार तक कुल 96 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 01 पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक स्तर के 02 पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 06 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक के स्तर के 19 पदाधिकारी, हवलदार 11, आरक्षी और चालक-47, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी 03 तथा गृहरक्षक 07, (कुल-96) संक्रमित हैं। इसके अलावा 05 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं।

police security

आईजी प्रोविजन एवं पुलिस प्रवक्ता सुमन गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि कोरोना महामारी की इस आपदा में भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन बखूबी निभा रहे हैं ।लोगों को जागरूक करने के साथ साथ राज्य की विधि व्यवस्था में दिन-रात जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के इस संकट काल में झारखंड पुलिस हर चुनौती से निपटने को तैयार है।

पुलिस पदाधिकारी व कर्मी खुद को घर से दूर रख कर आम जनता की सेवा में लगे हुए है। सुबह से लेकर रात तक सड़कों पर खड़े पुलिस पदाधिकारी व कर्मी आम जनता से निवेदन कर रहे है कि बिना काम घरों से बाहर न निकले। साथ ही मास्क पहनकर ही घरों से बाहर निकलें। अपने साथ हमेशा सैनिटाइजर रखें।

Related News