_1740235596.png)
Up Kiran , Digital Desk: पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह तापमान आमतौर पर दर्ज किये जाने वाले तापमान से 2.7 डिग्री अधिक है।
सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री से अधिक हो गया। आज मौसम शुष्क रहेगा और किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं है। मगर मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों (19 मई से 21 मई) तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
ये स्थितियां पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बनेंगी। अगले तीन दिनों के दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया।
अगले तीन दिनों तक मौसम कुछ इस प्रकार रहेगा
19 मई - पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, एसएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में विभिन्न स्थानों पर गरज और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की भी संभावना है।
20 मई - पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर जिलों के विभिन्न इलाकों में बारिश जारी रहेगी। इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की भी संभावना है।
21 मई - फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, बरनाला, संगरूर और मानसा जिलों के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की भी संभावना है।
पंजाब के शहरों में आज का मौसम
चंडीगढ़: आज आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान 25 डिग्री से 41 डिग्री के बीच रहेगा।
अमृतसर: आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में मामूली वृद्धि होगी। तापमान 25 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
जालंधर: मौसम साफ रहेगा। तापमान में मामूली वृद्धि होगी। तापमान 23 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
लुधियाना: आज मौसम साफ रहेगा। तापमान में मामूली वृद्धि होगी। तापमान 25 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
पटियाला: आज बारिश या आंधी की कोई चेतावनी नहीं है। तापमान में मामूली वृद्धि होगी। तापमान 27 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
मोहाली: आज मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में मामूली वृद्धि होगी। तापमान 28 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
--Advertisement--