Up Kiran, Digital Desk: बिहार के लाखों बच्चों और टीचर्स के लिए खुशखबरी आ गई है। शिक्षा विभाग ने 2026 का स्कूल अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया। पूरे राज्य में एक जनवरी से 31 दिसंबर 2026 तक यही कैलेंडर चलेगा। सबसे बड़ी बात ये है कि अगले साल कुल 75 दिन छुट्टी रहेगी।
अब अगर आप रविवार की छुट्टियां हटा दें तो अलग से 65 दिन का अवकाश मिलेगा। मतलब बच्चों को खूब मौज करने का मौका। इन छुट्टियों में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के साथ-साथ सभी बड़े धार्मिक त्योहार शामिल हैं।
गर्मी की छुट्टी सबसे लंबी रहेगी। पूरे 20 दिन स्कूल बंद रहेंगे। इसके बाद दीपावली से छठ पूजा तक दस दिन की छुट्टी मिलेगी। सर्दियों में एक हफ्ते का विंटर वेकेशन तय किया गया है। हालांकि ठंड बहुत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
दुर्गा पूजा पर इस बार पांच दिन की छुट्टी दी गई है। होली पर भी दो दिन का अवकाश रहेगा। बाकी छोटे-बड़े त्योहारों की छुट्टी भी लिस्ट में शामिल है।
पेरेंट्स और स्टूडेंट्स अभी से प्लानिंग शुरू कर सकते हैं। कई लोग तो कह रहे हैं कि 75 दिन की छुट्टी में घूमने-फिरने का बढ़िया मौका है। कुल मिलाकर 2026 बिहार के स्कूली बच्चों के लिए छुट्टियों का बंपर साल रहने वाला है।
_2092246819_100x75.png)
 (1)_1508837994_100x75.jpg)

_623909015_100x75.png)
_2092479952_100x75.jpg)