img

पहली दफा झारखंड के इतिहास में 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक इंटरनेशनल हॉकी प्रतियोगिता का आगाज किया जा रहा है. अगले साल जनवरी माह में एक और इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीमें सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी।

अब इस हफ्ते हॉकी झारखंड के इतिहास में एक नया इतिहास जुड़ने जा रहे हैं। पहली मर्तबा झारखंड में इस हफ्ते तीन नवंबर को हॉकी इंडिया की वार्षिक आम सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें पूरे भारत के 28 प्रदेशों के अध्यक्ष, महासचिव और हॉकी इंडिया के एक्टिव पदाधिकारी समेत टोटल 84 हॉकी के प्रशासक हिस्सा लेंगे।

ये जानकारी हॉकी झारखंड की तरफ से दी गई है और कहा गया कि पिछले दस वर्षों में हॉकी झारखंड ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.। झारखंड के सुदूर भारतीय सिमडेगा, खूंटी जैसे जिले में नेशनल लेवल की प्रतियोगिता का आयोजन करने के बाद झारखंड की राजधानी रांची में इंटरनेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

--Advertisement--