img

हिंदू धर्म में श्रीमद्भगवद्गीता का बहुत महत्व है। ये पवित्र ग्रंथ व्यक्ति को धार्मिक और सद्गुणी जीवन जीने की दिशा में मार्गदर्शन करता है। 18 अध्यायों और 700 श्लोकों वाली गीता का कई भाषाओं में ट्रांसलेट किया गया है, जिससे न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में मान्यता प्राप्त हुई है।

आज हम गीता की एक शिक्षा के बारे में जानेंगे जो बताती है कि जीवन में सफलता कैसे हासिल की जा सकती है। गीता में श्री कृष्ण अर्जुन को धर्म और अधर्म के बीच युद्ध में विजय प्राप्त करने का ज्ञान देते हैं, भले ही वह अपने ही रिश्तेदारों का सामना कर रहा हो।

अर्जुन शुरू में अपने रिश्तेदारों के खिलाफ लड़ने के लिए राजी नहीं था, मगर श्री कृष्ण ने अपना दिव्य रूप प्रकट किया और उसे अधर्म पर धर्म की विजय के बारे में सिखाया। इन शिक्षाओं का पालन करते हुए, पांडव कौरवों पर विजयी हुए।

आज हम गीता की कुछ ऐसी जरुरी शिक्षाओं के बारे में जानेंगे जो बताती हैं कि कैसे कुछ चीजों को त्यागने से जीवन में कामयाबी मिल सकती है। श्री कृष्ण ने अपनी एक शिक्षा में इस बात पर जोर दिया है कि अगर कोई व्यक्ति ईश्वरीय मदद चाहता है, तो उसे स्वार्थ और मोह को छोड़ना चाहिए।

--Advertisement--