
भागदौड़ भरी जिंदगी और काम का बोझ इतना ज्यादा हो गया है कि लोगों के पास अपने लिए समय ही नहीं है। ऐसे में वे खुद भी कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक है हृदय रोग। ऐसे में अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको किन चीजों का सेवन करना है।
टमाटर:
अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको टमाटर का सेवन करना चाहिए। टमाटर में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, टमाटर में विटामिन ए, सी, ई, अल्फा, बीटा, ल्यूटिन और लाइकोपीन कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं। ऐसे में टमाटर का सेवन दिल को स्वस्थ रखता है।
अंगूर
इसके साथ ही आप अंगूर का सेवन भी कर सकते हैं. यह सेहत के लिए फायदेमंद है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अंगूर में पोटैशियम पाया जाता है जो हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। उच्च रक्तचाप से हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए आप अंगूर का सेवन कर सकते हैं.
--Advertisement--