Up Kiran, Digital Desk: भारत के पूर्वी हिस्सों में, काली पूजा एक बड़ा पर्व माना जाता है, खासकर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और त्रिपुरा में। दिवाली जितनी भव्यता उत्तर भारत में होती है, उतना ही जोश यहां काली पूजा में देखने को मिलता है। यही वजह है कि इन राज्यों में स्कूलों में लंबी छुट्टियां घोषित की गई हैं।
पश्चिम बंगाल:
यहाँ के स्कूल 24 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। छात्रों को लगभग एक महीने की पूजा छुट्टी मिल रही है, जो 24 सितंबर से शुरू हुई थी। कुछ जगहों पर प्राकृतिक आपदाओं के चलते छुट्टियां पहले ही बढ़ा दी गई थीं।
ओडिशा:
यहां 20 अक्टूबर को स्कूल बंद रहने की संभावना है। काली पूजा और दीपावली दोनों के कारण एक दिन की छुट्टी पक्की मानी जा रही है।
असम:
असम में भी 20 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया जा सकता है। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
त्रिपुरा:
सोमवार, 20 अक्टूबर को काली पूजा मनाई जाएगी। ऐसे में यहां भी स्कूल बंद रहने की उम्मीद है, हालांकि अधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
???? दिवाली 2025 पर कहां-कहां मिल रही है लंबी छुट्टी?
उत्तर भारत के राज्यों में दिवाली पर स्कूल बंद रहेंगे – जानिए कब तक:
उत्तर प्रदेश:
20 से 23 अक्टूबर तक दिवाली अवकाश रहेगा। साथ में 19 अक्टूबर को रविवार पड़ने से छात्रों को 5 दिन का ब्रेक मिलेगा।
हरियाणा:
स्कूल 19 से 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। यहां भी 5 दिनों की छुट्टी छात्रों को मिलेगी।
राजस्थान:
यहां के स्कूल 13 से 24 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। 12 दिनों की लंबी छुट्टी से छात्र और शिक्षक दोनों खुश हैं।
दिल्ली:
दिल्ली में पिछले वर्ष की तरह 20 अक्टूबर (दिवाली) और 22 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा) को छुट्टी रहने की संभावना है।
बिहार:
18 से 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। दिवाली और छठ पूजा दोनों के चलते यह सबसे लंबा अवकाश हो सकता है।
कर्नाटक:
राज्य के सामाजिक सर्वेक्षण के कारण स्कूल 18 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। साथ ही 20 और 22 अक्टूबर को भी स्कूल बंद रह सकते हैं।
जम्मू और कश्मीर:
यहां स्कूलों की छुट्टियां मौसम पर निर्भर करेंगी। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में पहले ही स्कूलों का संचालन प्रभावित है।
_1112949343_100x75.png)
_63150990_100x75.png)
_114596749_100x75.jpg)
_1198401258_100x75.png)
_1796174974_100x75.png)