_37611847.png)
Up Kiran, Digital Desk: बिहार के कटिहार जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने ना सिर्फ स्थानीय प्रशासन बल्कि आम जनता को भी स्तब्ध कर दिया है। जिले के सदर अस्पताल परिसर से कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित किए जाने का मामला उजागर हुआ है। देर रात अस्पताल परिसर में दो महिलाओं को देह व्यापार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। अस्पताल जैसी संवेदनशील और जीवन रक्षक जगह को, कुछ लोगों ने अपनी अवैध कमाई का सुरक्षित अड्डा बना रखा था।
अस्पताल, जहां इलाज होना चाहिए था, बना 'अवैध धंधे' का ठिकाना
गौरतलब है कि सदर अस्पताल परिसर में ही काम करने वाली एक महिला, अन्य साथी महिला के साथ मिलकर इस अनैतिक गतिविधि में लिप्त पाई गई। पूछताछ में आरोपित महिलाओं ने कबूल किया कि वे नियमित तौर पर शहर के अलग-अलग इलाकों में देह व्यापार करती हैं, और रात में अस्पताल को अपना ‘बेस’ बनाती थीं। उनका दावा है कि वे एक रात में तीन से चार ग्राहकों से संपर्क करती थीं, जिससे उन्हें दो हजार रुपए तक की आमदनी होती थी।
गार्ड की सतर्कता से खुला रैकेट
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब सिक्योरिटी गार्ड नवीन कुमार सिंह ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि उन्हें लंबे समय से खबर मिल रही थी कि अस्पताल परिसर में रात के समय कुछ महिलाएं आती हैं, और संदिग्ध रूप से रुकती हैं। गहन निगरानी के बाद उन्होंने दोनों महिलाओं को पकड़ा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया।
गार्ड की माने तो यह काम अकेले संभव नहीं था। संदेह है कि अस्पताल के अंदरूनी कर्मचारियों की भी संलिप्तता इस रैकेट में हो सकती है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।
पुलिस जांच में कई नए खुलासों की संभावना
कटिहार पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पुलिस की प्राथमिकता यह जानना है कि क्या यह रैकेट और भी बड़े स्तर पर फैला हुआ है? क्या इसमें अस्पताल प्रशासन के लोग या बाहरी नेटवर्क शामिल हैं? यह भी जांच का विषय है कि यह गतिविधियां कब से चल रही थीं, और अब तक कितने लोग इसके शिकार बने?
--Advertisement--