img

झारखंड प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह उर्फ मुकेश उर्फ नाना ने आज लातेहार एसपी अंजनी अंजन और सीआरपीएफ के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वही इस विषय को लेकर लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि कमलेश सिंह ने राज्य सरकार के द्वारा सरेंडर पॉलिसी से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है और अब उन्हें इस पॉलिसी के तहत मिलने वाली सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

एसपी अंजनी अंजन ने जानकारी उपलब्ध कराते हुए आगे बताया कि कमलेश सिंह पहले भाकपा माओवादी में था और उसके बाद वो जेजेएमपी में शामिल हो गया था। जिसे जेजेएमपी द्वारा वर्ष 2 हज़ार 13 में सबजोनल कमांडर का दायित्व सौंपा गया था।

इसके साथ ही एसपी अंजनी नंदन ने जानकारी उपलब्ध कराते हुए आगे बताया कि कमलेश सिंह वर्ष 2011 में लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के डोकी जंगल में हुए मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2012 में पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के मोना सातो जंगल में हुए मुठभेड़ में शामिल था। वर्ष 2014 में लातेहार जिले के बेंदी जंगल में हुए मुठभेड़ में शामिल था और 2020 में पाड़ा कोचा जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल था। हालांकि इन चारों ही मुठभेड़ों में कमलेश सिंह बच निकले थे और अब उन्होंने आत्मसमर्पण पॉलिसी के अंतर्गत सरेंडर कर दिया है। 

--Advertisement--