img

इंडियन नेवी यूं तो दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में शुमार है, लेकिन अब उसकी ताकत और बढ़ने वाली है। भारतीय नौसेना को छह महाबली मिलने वाले हैं, जिनके आने की आहट भर से समंदर में अपना दबदबा बढ़ाने में जुटे चीन में खलबली मच गई है। चंद सेकेंड में शिकार की तलाश और फिर उसका काम तमाम।

समंदर की गहराइयों में ये बिना आहट के चलती फिरती आर्मी है। लहरें शांत हों या फिर तेज तूफान, एक बार दुश्मन को पहचान लें तो इसका वार कभी खाली नहीं जाता। इसे आम बोलचाल की भाषा में पनडुब्बी के नाम से भी जाना जाता है। सबमरीन पानी के भीतर तबाही मचाने वाला वह लड़ाका है, जिससे दुनिया का हर मुल्क कांपता। भारतीय नौसेना ऐसी 16 पनडुब्बियों से लैस है। इनमें अरिहंत क्लास की एक और कलवरी क्लास की चार पनडुब्बियां, सिंधुदुर्ग क्लास की सात और शिशुमार क्लास की चार सबमरीन हैं। ये सभी अटैक सबमरीन हैं।

इनके अलावा इंडियन नेवी के पास दो परमाणु पनडुब्बियां इन 18 पनडुब्बियों पर जिम्मेदारी है। भारत की 7500 किलोमीटर लंबी समुद्री सीमा को अरब सागर से लेकर हिन्द महासागर और बंगाल की खाड़ी तक सुरक्षा का जिम्मा समंदर के इन्हीं लड़ाकों पर है। भारत के पास जो पनडुब्बियां हैं, उनमें से अधिकतर कई पुरानी पड़ चुकी हैं। लिहाजा भारतीय नौसेना को नई पनडुब्बियों की जरूरत महसूस की जा रही और अब यह जरूरत पूरी भी होती दिख रही। भारत को मिलने वाली हैं छह नई सबमरीन! समंदर में चीन लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहा है। 

दुनियाभर के समंदर पर चीन कब्जा करने का जो मंसूबा पाल रहा है, उन मंसूबों पर लगाम कसने के लिए भारत भी समंदर में अपनी ताकत को लगातार बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में वह जर्मनी से छह पनडुब्बियां बनाने की डील सील करने वाला है। जर्मनी से इन पनडुब्बियों को गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट डील के तहत खरीदा जा सकता है।

चीनी मंसूबे होंगे नाकाम

जर्मनी के रक्षा मंत्री की आज भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात होने वाली है। इसी मुलाकात के दौरान 50,000 करोड़ की लागत वाली छह पनडुब्बियों की डील फाइनल हो सकती है। भारतीय नौसेना के लिए प्रोजेक्ट फाइव आई के तहत इन छह पनडुब्बियों की डील पर मोहर लग सकती है। जर्मनी से 50,000 करोड़ की डील जिसमें छह सबमरीन खरीदी जा सकती हैं। यह भारतीय नौसेना के लिए बहुत ही अहम और महत्वपूर्ण है क्योंकि इन पनडुब्बियों के द्वारा चीन के जो मंसूबे हैं, भारत को समुद्री रास्ते से घेरने के उनको असफल किया जा सकता है। 

--Advertisement--