_287093294.png)
Up Kiran, Digital News: कभी-कभी भूख इतनी तेज होती है कि हम प्लेट में परोसे गर्मागर्म खाने को ठंडा होने तक इंतज़ार नहीं कर पाते। नतीजा-मुंह की त्वचा जल जाती है, जीभ छिल जाती है और अगले कुछ दिन चाय-पानी पीना भी मुश्किल हो जाता है।
यह छोटी-सी लापरवाही, जो सामान्य लगती है, मुंह के भीतर गंभीर जलन और छालों का कारण बन सकती है। लेकिन राहत की बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों से इस समस्या से तुरंत राहत मिल सकती है।
क्यों होता है मुंह में जलन
गर्म खाना सीधे मुंह की नाजुक म्यूकोसल लाइनिंग को नुकसान पहुंचाता है। यह परत बेहद संवेदनशील होती है और ज्यादा तापमान सहन नहीं कर पाती। नतीजतन, वहाँ जलन, सूजन और कभी-कभी छाले भी बन सकते हैं।
डेंटल एक्सपर्ट्स बताते हैं कि 60 डिग्री सेल्सियस से ऊपर का खाना मुंह की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है, जबकि हममें से कई लोग 80 डिग्री तक गर्म खाना खाते हैं।
घरेलू उपाय जो तुरंत देंगे राहत
1. ठंडे तरल पदार्थ लें
जैसे ही जलन महसूस हो, तुरंत ठंडा पानी पीना या ठंडे जूस लेना फायदेमंद होता है। इससे गर्मी का असर कम होता है और जलन से राहत मिलती है।
2. पुदीने का ठंडा पानी
पुदीने में मौजूद मेन्थॉल मुंह के जलते हिस्से को ठंडक पहुंचाता है। कुछ पत्तियां पानी में उबालकर उसे ठंडा कर लें और उससे कुल्ला करें या धीरे-धीरे पिएं।
3. बर्फ का टुकड़ा
छोटा बर्फ का टुकड़ा मुंह में रखें और धीरे-धीरे चूसें। यह सूजन और दर्द दोनों को कम करता है। बच्चों के लिए यह उपाय थोड़ा ध्यानपूर्वक अपनाएं।
4. आइसक्रीम
स्वादिष्ट और असरदार-आइसक्रीम मुंह की जलन को राहत देने का सबसे चहेता तरीका है। वैनिला या साधारण फ्लेवर सबसे अच्छे रहते हैं।
5. एलोवेरा जेल
प्राकृतिक ठंडक देने वाला यह जेल जलन को कम करता है। अगर मुंह के किसी कोने या होठों पर छाले हैं, तो वहाँ एलोवेरा जेल लगाएं। खाने के बाद कुल्ला करना न भूलें।
--Advertisement--