img

पहली मर्तबा ब्रिटेन (UK) के शाही परिवार ने माना है कि ईस्ट इंडिया कंपनी जबरन भारत से कोहिनूर हीरा ले गई थी। महाराजा दलीप सिंह को ये हीरा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

यूके में टॉवर ऑफ लंदन में शाही गहने प्रदर्शित हैं। इसमें कहा गया है कि लाहौर समझौते के मुताबिक, कोहिनूर देने की शर्त दलीप सिंह के सामने रखी गई थी। यह पाठ बकिंघम पैलेस में रॉयल कलेक्शन ट्रस्ट की अनुमति से प्रदर्शन पर लिखा गया है।

दरअसल, कोहिनूर सहित कई बहुमूल्य हीरे-जवाहरात पहली बार टावर ऑफ लंदन प्रदर्शनी में शामिल किए गए हैं। यहां कई वीडियो और प्रेजेंटेशन के जरिए कोहिनूर के इतिहास को भी बताया जा रहा है। कोहिनूर विजय के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित है।

--Advertisement--