_2121692744.png)
Up Kiran, Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री ग्रेसी सिंह को फिल्म लगान में गौरी के किरदार के लिए जाना जाता है। इस किरदार से उन्हें रातों-रात प्रसिद्धि मिल गई थी। इसके अलावा उन्होंने मुन्नाभाई एमबीबीएस और गंगाजल में भी काम किया था।
ग्रेसी सिंह एक प्रशिक्षित डांसर भी हैं। ग्रेसी सिंह बॉलीवुड में सफलता हासिल कर रही थीं, मगर बाद में ग्रेसी ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
ग्रेसी ने अपने करियर की शुरुआत एक क्लासिकल डांसर के तौर पर की थी। फिर उन्होंने 1997 में टीवी सीरीज अमानत से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस को प्रभावित किया।
ग्रेसी ने सट्टा, मुन्नाभाई एमबीबीएस, गंगाजल, मुस्कान, ये ही है जिंदगी जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने क्षेत्रीय फिल्मों की ओर भी रुख करने की कोशिश की।
2008 में ग्रेसी के मैनेजर का निधन हो गया, जिसके बाद उन्हें कम ऑफर मिलने लगे। इसके बाद उन्होंने खुद को एक्टिंग से दूर कर लिया। वहीं ग्रेसी ने कहा कि एक्टिंग उनके जीवन का लक्ष्य नहीं है। ग्रेसी को आखिरी बार सीरियल 'संतोषी मां-सुनाए व्रत कथाएं' में देखा गया था।
2013 में ग्रेसी ने नई राह चुनी। वह ब्रह्माकुमारीज से जुड़ीं और आध्यात्म का रास्ता चुना। वह ब्रह्माकुमारीज में अपने क्लासिकल डांस के जरिए आध्यात्मिक संदेश देती हैं।
ग्रेसी ने अभी तक शादी नहीं की है। वह 44 साल की हैं और सिंगल हैं। 2020 में ग्रेसी सिंह ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा था कि वह फिलहाल शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं। हो सकता है कि भविष्य में वह किसी से शादी कर लें।
--Advertisement--