Up kiran,Digital Desk : 'रॉकी भाई' के नाम से मशहूर सुपरस्टार यश की अगली पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आज जैसे ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। महज 7 घंटों के भीतर इस टीजर ने करीब 9.84 मिलियन (लगभग 1 करोड़) व्यूज का आंकड़ा छू लिया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि दक्षिण भारतीय फिल्म होने के बावजूद 'हिंदी' भाषा के टीजर ने बाकी सभी भाषाओं को पछाड़ते हुए बाजी मार ली है।
हिंदी भाषा ने मारी बाजी, आंकड़ों में देखें यश का दबदबा
केवीएन प्रोडक्शन (KVN Productions) द्वारा पांच भाषाओं में रिलीज किए गए टीजर के शुरुआती 7 घंटों के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। यह साबित करता है कि यश की लोकप्रियता अब केवल दक्षिण तक सीमित नहीं रही:
हिंदी टीजर: 5 मिलियन व्यूज (सबसे ज्यादा)
कन्नड़ टीजर: 2.3 मिलियन व्यूज
तेलुगु टीजर: 1.3 मिलियन व्यूज
तमिल टीजर: 818K व्यूज
मलयालम टीजर: 430K व्यूज
कुल व्यूज: खबर लिखे जाने तक फिल्म के टीजर को सभी भाषाओं में मिलाकर कुल 9.84 मिलियन बार देखा जा चुका है।
क्यों वायरल हो रहा है टीजर?
टीजर के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह इसका डार्क और खूंखार प्रेजेंटेशन है।
यश का ट्रांसफॉर्मेशन: टीजर के अंत में छोटे बाल और हल्की दाढ़ी वाले लुक ने फैंस को क्रेजी कर दिया है।
एक्शन और वॉयलेंस: गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में खून-खराबा और एक्शन का स्तर काफी ऊंचा रखा गया है।
म्यूजिक और वाइब्स: टीजर का बैकग्राउंड स्कोर और विजुअल्स दर्शकों को एक 'फेयरी टेल' के डार्क वर्जन की याद दिला रहे हैं।
19 मार्च को महामुकाबला: टॉक्सिक Vs धुरंधर 2
बॉक्स ऑफिस पर साल 2026 की सबसे बड़ी भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी दिन बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज हो रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो यश का क्रेज और टीजर को मिले इस रिस्पॉन्स ने 'धुरंधर 2' के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
सितारों से सजी है फिल्म
फिल्म में केवल यश ही नहीं, बल्कि लीडिंग लेडीज की एक पूरी फौज नजर आने वाली है। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मणी वसंत जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जो फिल्म को एक ग्लोबल अपील देते हैं।




_1104315246_100x75.jpg)