img

जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बड़ी दुर्घटना हुई है। दरअसल, यहां एक लैंडस्लाइड हुआ है। बनिहाल के वेगन में चार लोगों की जान चली गई। भूस्खलन के बाद रास्ता बंद हो गया।

भूस्खलन का सिलसिला अभी भी जारी है। बड़े बड़े पत्थर पहाड़ से दरक कर नीचे गिर रहे हैं। एक तरफ खाई है और एकतरफ रास्ता पत्थरे भरा हुआ है, आज सारा आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो चुका है क्योंकि जो बड़े बड़े पत्थर चट्टानों से टूटकर नीचे गिरे हैं, ये बता रहे हैं कि वहां पर मुसीबत कितनी ज्यादा और बढ़ने वाली है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आज सवेरे जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि सवेरे लगभग पांच बजे रामबन जनपद में शेरबीबी के पास हाईवे पर हुए भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
 

--Advertisement--