
Maharajganj news: उप्र के महाराजगंज जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सुहागरात से पहले ही दुल्हन घर से भाग गई। जाते समय अपने साथ लाखों रुपए के गहने भी ले गई। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद दुल्हन का पति और उसका परिवार पुलिस थाने पहुंचे। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी दुल्हन की तलाश कर रही है।
ये घटना महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बल्डीहा में घटी। यहां के निवासी मनीष की शादी सात फरवरी को कोठीभार थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। 10 फरवरी को दुल्हन अपने ससुराल पहुंची। चूंकि घर में बहुत सारे मेहमान थे, इसलिए ननंदों ने दुल्हन को अपने गहने अपने कमरे में रखने की अनुमति दे दी थी।
पीड़ित पति ने कहा कि मैंने अपनी पत्नी को उसकी शादी में साढ़े तीन लाख रुपये के गहने दिए थे। मेरी बहन के पास लगभग 2.5 लाख रुपये के गहने थे। इस बीच मेरी पत्नी सारे गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में पति ने लिखा है कि रात करीब 8 बजे सभी लोग खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। तभी दुल्हन ने मौका पाकर गहने लेकर घर से फरार हो गई।
पूरी रात तलाशने के बाद भी दुल्हन नहीं मिली तो पति और ससुराल वाले आखिरकार पुलिस थाने पहुंचे। शिकायत भी दर्ज कराई। इस बीच, युवती के परिवार ने भी दावा किया है कि उन्हें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है कि दुल्हन का परिवार भी इसमें शामिल है।