_389430911.png)
देश की ऑटो इंडस्ट्री में हलचल मच गई है क्योंकि मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपनी कारों की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। GST रेट में की गई कटौती के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है कि इसका पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुँचाया जाएगा।
एंट्री-लेवल कारों की कीमतें इतनी कम, यकीन करना मुश्किल!
छोटी कार खरीदने वालों के लिए यह किसी त्यौहार से कम नहीं है। ऑल्टो K10 अब पहले से 1.07 लाख रुपये सस्ती हो गई है और इसकी नई कीमत मात्र ₹3,69,900 है।
नज़र डालिए बाकी लोकप्रिय हैचबैक मॉडल्स पर:
कार मॉडल | नई कीमत | कटौती |
---|---|---|
ऑल्टो K10 | ₹3,69,900 | ₹1,07,600 |
वैगन-आर | ₹4,98,900 | ₹79,600 |
इग्निस | ₹5,35,100 | ₹71,300 |
स्विफ्ट | ₹5,78,900 | ₹84,600 |
बलेनो | ₹5,98,900 | ₹86,100 |
डिज़ायर | ₹6,25,600 | ₹87,700 |
फ्रॉन्क्स | ₹6,84,900 | ₹1,12,600 |
ब्रेज़ा | ₹8,25,900 | ₹1,12,700 |
SUV और लग्ज़री मॉडल्स की कीमतों में भी बड़ी गिरावट
सिर्फ एंट्री-लेवल ही नहीं, प्रीमियम और SUV सेगमेंट में भी जबरदस्त कटौती की गई है। ग्रैंड विटारा, जिम्नी, और इनविक्टो जैसे मॉडल अब और ज़्यादा सस्ते हो गए हैं।
लक्ज़री कारों की नई कीमतें इस प्रकार हैं:
कार मॉडल | नई कीमत | कटौती |
---|---|---|
ग्रैंड विटारा | ₹10,76,500 | ₹1,07,000 |
जिम्नी | ₹12,31,500 | ₹51,900 |
एर्टिगा | ₹8,80,000 | ₹46,400 |
XL6 | ₹11,52,300 | ₹52,000 |
इनविक्टो | ₹24,97,400 | ₹61,700 |