img

देशभर में मौसम करवट ले रहा है। तो वहीं दिल्ली एनसीआर में आज कोहरा दिखाई दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी कि आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम टेम्परेचर 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम टेम्परेचर 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है। दिल्ली में एक दिन पहले अधिकतम टेम्परेचर 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य टेम्परेचर से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम टेम्परेचर 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य टेम्परेचर से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा था।

वहीं आईएमडी ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग अलग इलाकों पर जोरदार बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में अलग अलग जगहों पर बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, पंजाब में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। दक्षिणी प्रदेशों में बारिश जारी रहने वाली है, जबकि बिहार झारखंड में आसमान में बादल छाये रहेंगे।

पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। यमुनोत्री में बर्फबारी देखने को मिलेगी, जिसके कारण ठंड बढ़ने लगेगी। केदारनाथ में भी तीसरे दिन बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं मैदानी इलाकों में टेम्परेचर में लगातार गिरावट देखी जा रही है। देहरादून और मसूरी के मौसम में भी करवट देखने को मिली है। 

--Advertisement--