img

Up Kiran , Digital Desk:  शनिवार शाम को एक मैक्सिकन नौसेना का जहाज न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया। इस जहाज़ पर 277 यात्री सवार थे। रॉयटर्स समाचार एजेंसी ने बताया है कि इस दुर्घटना में अब तक 19 लोग घायल हुए हैं। यह दुर्घटना कैसे घटी इसका कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जहाज के ब्रुकलिन ब्रिज से टकराने के क्षण को कैद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ये दुर्घटना उस समय हुई जब जहाज ईस्ट नदी से गुजर रहा था। इस बार जहाज का ऊपरी हिस्सा पुल से टकराया। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वायरल वीडियो में जहाज के ऊपर मेक्सिको का हरा, सफेद और लाल झंडा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। जो को ब्रुकलिन ब्रिज के नीचे से गुजरते समय दुर्घटनाग्रस्त होते हुए देखा गया। इसके बाद जहाज को नदी के किनारे आते हुए देखा गया।

मैक्सिकन नौसेना ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि प्रशिक्षण जहाज कुआउटेमोक ब्रुकलिन ब्रिज से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसलिए खबर है कि उनकी यात्रा रोक दी गई है। नौसेना और स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य जारी है। क्वौटेमोक एक प्रशिक्षण जहाज है। जो मैक्सिकन नौसेना स्कूल के छात्रों को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद समुद्र में ले जाता है। इस वर्ष, यह जहाज 6 अप्रैल को मैक्सिको के प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को बंदरगाह से 277 लोगों को लेकर रवाना हुआ।

जहाज का शेड्यूल कैसा था

इस मैक्सिकन नौसेना जहाज को 15 देशों के 22 बंदरगाहों पर रुकना था। जिसमें किंग्स्टन (जमैका), हवाना (क्यूबा), कोज़ुमेल (मेक्सिको) और न्यूयॉर्क शामिल थे। इसके अलावा, वे रेक्जाविक (आइसलैंड), बोर्डो, सेंट मालो और डनकर्क (फ्रांस) तथा एबरडीन (स्कॉटलैंड) जैसे स्टेशनों का भी दौरा करने वाले थे। इस 254 दिन की यात्रा में उन्हें 170 दिन समुद्र में और 84 दिन बंदरगाह में बिताने थे। मैक्सिकन अधिकारी जहाज दुर्घटना की जांच करेंगे।

--Advertisement--