_1571238100.png)
Up Kiran, Digital Desk: लड़कियां अपने प्यार को इतनी जल्दी नहीं भूल पाती हैं। सबसे पहले लड़कियां अपने एक्स बॉयफ्रेंड की इंस्टा प्रोफाइल या वॉट्सऐप स्टेटस को कुछ दिनों तक बार-बार चेक करती हैं।
वे जानने की कोशिश करती हैं कि वह क्या कर रहा है या किसके साथ है। लड़कियां सोशल मीडिया पर दुख भरी पोस्ट या कविताओं की कहानियां शेयर करती हैं। ऐसा करके वे अपने एक्स बॉयफ्रेंड को कुछ बातें बताने या समझाने की कोशिश करती हैं।
कभी-कभी गुस्से या अकेलेपन में वे कुछ ऐसे फैसले ले लेती हैं जो उनके लिए सही नहीं होते। वहीं, कुछ लड़कियां अपने दोस्तों से बात करती हैं और अपना मूड हल्का करने के लिए उनके साथ शॉपिंग पर जाती हैं।
ब्रेकअप के बाद लड़कियां कुछ समय के लिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड से दोस्ती करने की कोशिश करती हैं, मगर ऐसा करने से आपका दुख बढ़ सकता है। इसके साथ ही कुछ लड़कियां शराब पीकर रोती हैं और अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को मिस यू मैसेज भेजती हैं।
मगर जैसे-जैसे समय बीतता है, लड़कियां संभलने लगती हैं। ब्रेकअप के बाद ज्यादातर लड़कियां सबसे पहले खुद को समय देती हैं। कई बार यह दौर करियर या फिटनेस पर ध्यान देने का जरिया बन जाता है। जिम जाना, योग करना या कोई नया कोर्स ज्वाइन करना इसी बदलाव का हिस्सा है।
--Advertisement--