img

पीएम मोदी ने 9 सितंबर को देश के अलग अलग रेल मार्गों पर चलने वाली नौ वंदे भारत ट्रेनों का आन लाईन उद्घाटन करेंगे। इसमें रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है। रांची रेलवे स्टेशन पर होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रण दिया जा चुका है।

सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस हटिया में किया जाएगा। इसका नया रैक शुक्रवार को हावड़ा से रांची आया है। ट्रेन का नियमित रूप से परिचालन 27 सितंबर से शुरू होगा। यह मंगलवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

रांची से हावड़ा का एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2045 रुपए और भोजन के साथ सहित ₹2,200, जबकि नॉन एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 1030 रुपए और भोजन के साथ ₹1,155 तय किया गया है। रांची हावड़ा। वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर अतिथि राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन और सीएम हेमंत सोरेन को बुलाया गया है।

शुक्रवार को डीआरएम जसमीत सिंह बिन्द्रा ने राजभवन जाकर राज्यपाल को आमंत्रण दिया। उन्होने सीएम आवास में मुख्यमंत्री श्री सोरेन से भी मुलाकात की और उन्हें भी कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। भारतीय रेलवे देश में निरंतर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की तादाद बढ़ा रहा है। 

--Advertisement--