_926445949.jpg)
parenting mistakes: बच्चों की परवरिश एक ऐसा कार्य है जो न केवल मुश्किल है बल्कि ये हर माता-पिता के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। हर माता-पिता का उद्देश्य अपने बच्चों को सही दिशा में बढ़ाना होता है। ताकि वे एक सफल और खुशहाल जीवन जी सकें। हालांकि, कई मर्तबा माता-पिता अनजाने में ऐसी गलतियाँ कर देते हैं जो बच्चों के विकास और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती हैं। आइए, हम कुछ सामान्य गलतियों पर नज़र डालते हैं और जानते हैं कि इन्हें कैसे टाला जा सकता है।
बच्चों को सिखाना माता-पिता का कर्तव्य है, लेकिन जब वे हर छोटे-मोटे मामले में रोक टोक करते हैं, तो इससे बच्चों में तनाव और विद्रोह की भावना पैदा हो सकती है। बच्चों को अपनी आजादी का अनुभव करने देना जरूरी है।
जैसे तरह बच्चे बड़े होते हैं। उन्हें आत्म-सम्मान की आवश्यकता होती है। परिजनों को बच्चों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें अपनी बात कहने का मौका देना चाहिए। उनकी बातों को सुनना और समझना न केवल उनके आत्म-सम्मान को बढ़ाता है बल्कि रिश्ते को भी मजबूत बनाता है।
परिजनों को बच्चे के लिए कुछ अहम निर्णय लेने का अधिकार है। मगर उन्हें बच्चे की राय और विचारों को भी महत्व देना चाहिए। बच्चों को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। सबसे पहले बच्चों को फैसला करने दें फिर उसके बाद आप फैसला करें वो सही है या गलत और उनकी बताएं क्या सही और क्या गलत।