img

RSS प्रमुख मोहन भागवत का एक बयान इस वक्त चर्चा में है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत में रहने वाले मुस्लिमों के लिए डरने की कोई जरूरत नहीं है।

इसके अलावा मोहन भागवत ने भारत के मुस्लिमों को एक सलाह भी दी है. मोहन भागवत ने कहा है कि मुस्लिम भाई अपनी श्रेष्ठता को लेकर बयान देना बंद करें. मोहन भागवत ने यह बयान RSS से जुड़ी पत्रिका ऑर्गनाइजर और पांचजन्य को दिए एक इंटरव्यू में दिया है.

मोहन भागवत ने कहा कि भारत और अन्य देशों में हिंदुओं के बीच नई आक्रामकता इसलिए आई है क्योंकि हिंदू समाज 1000 से अधिक वर्षों से युद्ध कर रहा है और अंततः संघ के समर्थन से जाग गया है। हिंदू समाज अभी एक और युद्ध के बीच में है।मगर यह युद्ध किसी बाहरी शत्रु के विरुद्ध नहीं अपितु अपने ही देश में उपस्थित शत्रु के विरुद्ध है। यह युद्ध हिन्दू समाज, हिन्दू धर्म और हिन्दू संस्कृति को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि सरल सत्य यह है कि भारत को भारत ही रहना चाहिए। आज भारत में रहने वाले मुस्लिमों को कोई नुकसान नहीं है। देश में इस्लाम को कोई खतरा नहीं है, हम सबसे महान हैं। हमने इस देश पर पहले भी शासन किया है और हम इस देश पर शासन करेंगे। 

RSS प्रमुख ने कहा, "हम ठीक है, बाकी सब गलत हैं। हम अलग हैं, इसलिए हम ऐसे ही रहेंगे। मुस्लिमों को यह सोचना बंद कर देना चाहिए कि हम एक साथ नहीं रह सकते।"