img

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब यूपी पहुंच गई है। मगर आज इस यात्रा पर कुछ घंटों का ब्रेक लग जाएगा। वजह ये है कि राहुल गांधी 2018 में एक मामले में सुल्तानपुर की एक स्थानीय अदालत में पेश होंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि मंगलवार सुबह भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कुछ देर के लिए रोका जाएगा। क्योंकि राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में सुल्तानपुर की एक अदालत में पेश होने वाले हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में जयराम रमेश ने लिखा कि सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 37 दिन हो गए हैं, मगर आज सवेरे ये यात्रा थोड़े समय के लिए रुकेगी। दोपहर 2 बजे यह दोबारा अमेठी के फुरसतगंज से शुरू होगी। राहुल गांधी के मंगलवार सुबह 11 बजे सुल्तानपुर की स्थानीय अदालत में पेश होने की संभावना है।

सन् 2018 के एक मामले में राहुल गांधी को सुल्तानपुर की एक अदालत ने समन भेजा है। 2018 में राहुल गांधी ने बेंगलुरु में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके खिलाफ बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने शिकायत दर्ज करायी थी। विजय मिश्रा के वकील संतोष कुमारप पांडे ने कहा कि अगर मामले में सबूतों के आधार पर राहुल गांधी दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें दो साल जेल की सजा हो सकती है।

--Advertisement--