img

एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आखिरकार राजस्थान कांग्रेस ने अपने धुरंधरों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। राजस्थान कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। 33 सीटों पर यह पहली सूची जारी की गई है। पहली सूची में सचिन पायलट से लेकर अशोक गहलोत तक का नाम शामिल है और टोंक से ही सचिन पायलट को टिकट दिया गया है।

तो वहीं चर्चा यदि अशोक गहलोत की करें तो हमेशा की तरह सीएम गहलोत को एक बार फिर से सरदारपुरा शहर से इलेक्शन लड़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री गहलोत सरदारपुरा शहर से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लक्ष्मणगढ़ से एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों में से 33 पर आखिरकार कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजस्थान एकमात्र ऐसा राज्य था जहां पर अभी तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की थी और इसी अलावा राजस्थान कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।

राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी को भी उनके गृह क्षेत्र से ही फिर टिकट दिया गया है। खेल मंत्री अशोक चांदना को हिंडोली से टिकट दिया गया, दिव्या मदेरना को ओसियां सीट से एकबार फिर टिकट दिया गया है. सवाई माधोपुर से विधायक दानिश अबरार को मैदान में उतारा गया है।

 

 

--Advertisement--